Hanuman Chalisa
✕

क्या सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगा पाएगी सरकार...

Updated: बुधवार, 2 अक्टूबर 2019 (15:31 IST)
नई दिल्ली। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने की सरकार ने योजना बनाई थी, लेकिन अब समाचार मिला है कि सरकार हाल-फिलहाल इस पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगाएगी।
 
ALSO READ: बापू की 150वीं जयंती पर भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा, शाह की प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील
वास्तव में सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक के 6 आइटम्स पर प्रतिबंध लगाने की योजना थी, लेकिन प्लास्टिक पर बैन लगाने से स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। इसका कारण यह है कि वर्तमान में अर्थव्यवस्था में पहले से ही मंदी की स्थिति है और कुछेक उद्योगों में छंटनी जारी है तथा प्लास्टिक पर प्रतिबंध से स्थिति और बिगड़ जाने की आशंका है जिसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनावों में भी भुगतना पड़ सकता है।
ALSO READ: जानलेवा है प्लास्टिक, इससे होने वाले नुकसान की यह 10 बातें आप नहीं जानते होंगे
दो सरकारी अधिकारियों के अनुसार सरकार प्लास्टिक बैग, कप, प्लेट, छोटे बोतल, स्ट्रॉ और कुछ चुनिंदा प्रकार के शैशे पर तुरंत रोक नहीं लगा रही है तथा इसके बदले सरकार लोगों को इन चीजों का इस्तेमाल रोकने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
 
लोगों को करेंगे जागरूक : पर्यावरण मंत्रालय के शीर्ष नौकरशाह चंद्र किशोर मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के लिए सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। पहले चरण के अंतर्गत इसके नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। जागृति आने पर लोग खुद ही प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ देंगे। दूसरे चरण में लोगों को इसका विकल्प उपलब्‍ध कराएंगे।
ALSO READ: दिल्ली मेट्रो में नहीं ले जा सकेंगे सिंगल यूज प्लास्टिक बैग, लगेगा प्रतिबंध
'स्वच्छ भारत' का ट्वीट : वहीं 'स्वच्छ भारत' की ओर से ट्वीट कर स्पष्टीकरण दिया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से 11 सितंबर 2019 को शुरू किए गए 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का मकसद सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करना नहीं, बल्कि इसके इस्तेमाल को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता लाकर जन-आंदोलन बनाना है। इस ट्वीट में पीएमओ को भी टैग किया गया है।
 
उद्योग जगत का कथन : उधर उद्योग जगत का कथन है कि अगर बगैर स्पष्ट परिभाषा के प्रतिबंध को लागू किया गया तो उद्योग पर इसका कुछ प्रभाव पड़ेगा और उद्योग से सीधे तौर पर कार्यरत 5 लाख और अप्रत्यक्ष रूप से 50 लाख अन्य लोग अपनी आजीविका खो देंगे। इस उद्योग में वर्तमान में प्रत्यक्ष रूप से लगभग 1 करोड़ और अप्रत्यक्ष रूप से 10 करोड़ लोगों को रोजगार मिलता है।
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख