Daily Horoscope
✕

खरगे ने की सुरक्षाबलों का मनोबल गिराने के लिए पीएम मोदी की आलोचना, किसने कहा ऐसा

Updated: मंगलवार, 6 मई 2025 (17:41 IST)
Babulal Marandi targeted Mallikarjun Kharge:  भाजपा (BJP) ने मंगलवार को दावा किया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के संबंध में कथित खुफिया विफलता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की आलोचना किए जाने का उद्देश्य सुरक्षाबलों का मनोबल कम करना है। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि खरगे की टिप्पणी ऐसे महत्वपूर्ण समय पर आई है, जब आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है।ALSO READ: खरगे बोले, पहलगाम में 26 मौतों की जिम्मेदारी ले सरकार
 
पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई निर्णायक चरण में : मरांडी ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल गिराने के इरादे से की है। उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई निर्णायक चरण में है। खरगे ने आरोप लगाया कि पिछले महीने पहलगाम आतंकवादी हमले से 3 दिन पहले खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था।ALSO READ: पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?
 
उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र ने सर्वदलीय बैठक के दौरान खुफिया विफलता को स्वीकार किया था। खरगे ने कहा कि लोगों की रक्षा के लिए कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं करने के लिए सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसे समय में राजनीति कर रही है, जब पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को गंदी राजनीति में लिप्त नहीं होना चाहिए और खरगे की टिप्पणी अनुचित है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख