sundarkand

जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए योगगुरु बाबा रामदेव ने दी बड़ी सलाह...

Updated: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (10:35 IST)
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक सुझाव दिया है। योगगुरु का कहना है कि ऐसे लोग जिन्हें दो से ज्यादा बच्चे हैं उनके मताधिकार को छीन लेना चाहिए।
 
इतना ही नहीं, ऐसे लोगों के चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए। इसके साथ ही वैसे लोगों को किसी भी सरकारी सरकारी योजना का फायदा नहीं देना चाहिए। सरकारी स्कूलों में सरकारी नौकरी के लिए दिए गए आवेदनों को खारिज कर देना चाहिए।
 
रामदेव ने कहा कि इस देश की असली समस्या बढ़ रही जनसंख्या है। जनसंख्या के कारण संसाधनों पर आवश्यकता से अधिक दबाव है।

बाबा रामदेव ने कहा कि इस विषय पर सख्ती से कानून को अमल में लाने की आवश्यकता है। अगर उनके द्वारा सुझाए गए उपायों पर अमल किया गया तो निश्चित तौर पर जनसंख्या पर लगाम लगाने में सहायता मिलेगी।
 
गौरतलब है कि जनसंख्या के मामले में चीन के बाद भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। देश की आजादी के समय जन्म दर और मृत्यु दर दोनों अधिक थी।

इसका असर था कि नेट जनसंख्या बढ़ोतरी पर ज्यादा असर नहीं दिखता था। स्वतंत्रता के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर होने से मृत्यु दर में कमी आई और जिसका असर जनसंख्या बढ़ोतरी में देखा गया।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख