ramcharitmanas

बाबा रामदेव बोले- इस दीपावली न खरीदें चीन के सामान

Updated: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (14:58 IST)
योग गुरू बाबा रामदेव ने देश में एक बार फिर स्वदेशी का अलख जगाया है। इस बार उन्होंने चीन के उत्पादों को लेकर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि इस दीपावली पर चीन के उत्पाद न खरीदें। वह चीन जो आतंकवाद का समर्थन करने वाले पाकिस्तान का साथ दे रहा है उसके द्वारा तैयार की गई भगवान राम, कृष्ण की और अन्य मूर्तियां न खरीदें।
दरअसल योग गुरू बाबा रामदेव ने इस मामले में कहा कि भगवान राम और श्रीकृष्ण की चीन निर्मित मूर्तियां और लाईट्स बड़े पैमाने पर आ गई हैं।
 
कुछ लोग इन लाईटों को खरीदकर ले भी आए हैं इतना ही नहीं देश की एकता और अखंडता को इससे एक बड़ा खतरा है। देश में चीन की वस्तुओं का बहिष्कार भी होना चाहिए। चीन तभी समझ पाएगा कि उसके लिए भारत किस तरह से महत्वपूर्ण है। बाबा रामदेव ने कहा कि चीनी सामग्री का बहिष्कार करने चीन नियंत्रण में आएगा और उसकी अर्थव्यवस्था संभालने के लिए उसे भारत के सामने मजबूर होना होगा।
 
योग गुरू बाबा रामदेव ने मुस्लिम समुदाय के तीन तलाक की बात का विरोध किया और कहा कि तीन तलाक महिलाओं और मानवता के विरूद्ध है। मुस्लिम धर्मगुरूओं को इस मामले में न्याय करना होगा। बाबा रामदेव ने एनएसजी में भारत की मौजूदगी और चीन के रवैये को लेकर कहा कि यदि पाकिस्तान की ओर चीन के अनावश्यक झुकाव और अप्रत्यक्षतौर पर उसके द्वारा आतंक को समर्थन दिए जाने का विरोध करना है तो हमें चीनी सामान की बिक्री पर रोक लगा देना चाहिए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख