sundarkand
✕

हरिद्वार में होगा पांचवीं मीडिया चौपाल का आयोजन

Updated: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (15:14 IST)
मीडिया चौपाल का आयोजन 22 से 23 अक्टूबर, 2016 को हरिद्वार में होने जा रहा है। इस बार होने वाली पांचवीं मीडिया चौपाल 2016 का विषय है- ‘विज्ञान-विकास और मीडिया के अंत: संबंधों और विभिन्न आयामों की पड़ताल।’मीडिया चौपाल का मुख्य उद्देश्य संचारकों का उन्मुखीकरण, प्रशिक्षण और नेटवर्किंग है।

 
मीडिया चौपाल में देशभर से वेब संचालक, ब्लॉगर्स, इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, डिजिटल मीडिया संचारकों और आलेख-फीचर लेखक आदि एकसाथ जुड़ते हैं। पिछले चार वर्षों से विभिन्न शासकीय व अशासकीय संस्थाओं के सहयोग से स्पंदन संस्था इस मीडिया चौपाल का आयोजन देश के भिन्न-भिन्न हिस्सों में कर रहा है। इससेे पहले मध्यप्रदेश के भोपाल एवं ग्वालियर में मीडिया चौपाल का आयोजन हो चुका है। 
 
इंडिया वाटर पोर्टल, सीएसआईआर – राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं सूचना स्रोत संस्थान (निस्केयर), अटलबिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार,  इंडियन साइंस राइटर्स एसोसिएशन और दिव्य सेवा प्रेम मिशन हरिद्वार इस आयोजन में बौद्धिक व अकादमिक साझेदार हैं।
 
मीडिया चौपाल में हर साल लगभग 250-300 जन-संचारक, पत्रकार, मीडिया कार्यकर्ता, अध्येता और विषय-विशेषज्ञों के साथ-साथ मीडिया की प्रमुख हस्तियां भाग लेती रही हैं। दो दिनों तक चलने वाले मीडिया चौपाल में विभिन्न विषय-विशेषज्ञों की प्रस्तुतियां, प्रदर्शनी और क्षेत्र भ्रमण भी होगा।
 
मीडिया चौपाल से जुड़ी और जानकारी के लिए नीचे दिए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है- डॉ. अनिल सौमित्र- 9425008648, केसरसिंह-70116455338, हर्षवर्धन त्रिपाठी- 9953404555, अनिल सती- 09412349197, 08392906108
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख