biodatamaker
✕

राम रहीम को बड़ा झटका, 20 साल की सजा, लाखों का जुर्माना...

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (22:14 IST)
रोहतक/नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने दो साध्वियों के बलात्कार मामले में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज 20 साल सश्रम जेल की सज़ा सुनाई और 30 लाख 20 हजार रुपए जुर्माना लगाया।
       
सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने नई दिल्ली में बताया कि दो बलात्कार मामलों में राम रहीम को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है, जो अलग-अलग चलेगी। एक सजा खत्म होने के बाद दूसरी सजा शुरू होगी। इस तरह उसे 20 साल जेल में रहना पड़ेगा। अदालत ने बलात्कार मामलों में राम रहीम पर 15-15 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 
          
विशेष अदालत ने बलात्कार पीड़िताओं को डराने-धमकाने (धारा 506) के मामले में भी उसे दो-दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 10-10 हजार रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाया। हालांकि यह सजा बलात्कार की सजा के साथ ही चलेगी। 
        
न्यायाधीश जगदीप सिंह ने रोहतक की सुनारिया जिला जेल में स्थापित अस्थायी अदालत में बलात्कार के दोनों मामलों में ये सजा सुनाई और जुर्माना लगाया। जुर्माना राशि में से 14-14 लाख रुपए दोनों पीड़िता को मिलेंगे। जुर्माना न भरने की स्थिति में राम रहीम को दो-दो साल की और सजा भुगतनी पड़ेगी। 
      
धारा 506 के मामले में लगाए गए 10-10 हजार के जुर्माने का भुगतान न करने पर उसे तीन-तीन महीने की अतिरिक्त सजा झेलनी पड़ेगी। इससे पहले सजा की अवधि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही। 
 
पहले यह खबर आई थी कि राम रहीम को 10 साल की सजा और 65 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है, लेकिन बाद में सीबीआई ने नई दिल्ली में स्थिति स्पष्ट की कि दोनों बलात्कार मामलों में अलग-अलग सजा सुनायी गई है। सजा की एक अवधि खत्म होने के बाद दूसरी शुरू होगी।
       
राम रहीम के वकील एस के नरवाना ने कहा है कि फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील की जाएगी। 
इस तरह चला घटनाक्रम
* रोहतक में धरा 144 और सिरसा में कर्फ्यू लगाया।
* रोहतक के उपायुक्त ने साफ कहा है कि उपद्रवियों ने यदि चेतावनी को धता बताया तो उन पर गोलियां चलाई जा सकती हैं।
* जेल के अंदर बाबा का मेडिकल चेकअप हुआ। चेकअप सामान्य रहा।
* राम रहीम ने बीमारी का बहाना किया। जेल कर्मचारियों ने फटकार लगाई।
* कोर्ट रूम से बाबा को जेल में ले जाया गया। 
* सजा सुनने के बाद बाबा जमीन पर बैठकर कुर्सी पकड़कर रोने लगा।
* कैदी नंबर 1997 कहलाएंगे बाबा राम रहीम गुरुमीत। धारा 376, 511, 506, पर फैसला करते हुए जज जगदीप सिंह ने उन्हें जब 20 साल की सजा सुनाई तो उनेक वकील ने कहा कि यह बाबा के साथ अन्याय हुआ है। फैसले के खिलाफ वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे। 
 
* अदालत की कार्रवाई के बीच डेरा समर्थकों की सिरसा के पास फुलका गांव में गुंडागर्दी, दो वाहनों को आग लगाई। 
* राम रहीम ने की सुनारिया जेल बदलने की मांग।

माफी की दलील : 
* हमने सफाई अभियान, रक्त दान की मुहिम चलाई।
* राम रहीम ने कहा हमने लोगों की भलाई के लिए काम किया है।
* गुरमीत के वकील ने कहा- राम रहीम समाजसेवी हैं इसलिए माफी मिले।
* कोर्ट रूम में पेश हुए राम रहीम ने अदालत से रहम की मांग की। 
* आंखों में आंसू लिए राम रहीम कोर्ट में सफेद कपड़ों में मौजूद, 
* बहस के दौरान सीबीआई ने अधिकतम सजा की मांग की है।
* जज जगदीपसिंह हेलीकॉप्टर से रोहतक जेल पहुंचे। 
(एजेंसियां)

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख