Hanuman Chalisa
✕

ब्रिटेन में भयानक सड़क दुर्घटना, 8 भारतीयों की मौत

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (16:29 IST)
ब्रिटेन में हुए एक भयानक सड़क हादसे में आठ भारतीयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्‍य घायल हो गए। इसे पिछले 24 सालों में अब तक का सबसे भयानक सड़क हादसा बताया जा रहा है। दक्षिणी इंग्लैंड के एक हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर के बीच एक मिनीबस के आ जाने से यह हादसा हुआ। मारे जाने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
 
हादसा बकिंघमशायर में न्यूपोर्ट पगनेल के पास एक हाईवे पर हुआ। हादसे में मरने वाले सभी लोग मिनीबस में थे। इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम में प्रकाशित एक समाचार के अनुसार, विप्रो आईटी फर्म में काम करने वाले कुछ लोग अपने परिवार के साथ कहीं जा रहे थे। इनमें विप्रो के तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्‍मी हुए चौथे कर्मचारी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मिनी बस के ड्राइवर ने भी दम तोड़ दिया, वह भी भारतीय था।
 
इस मिनी बस में 11 लोग सवार थे जो कि फ्रांस जा रहे थे। लंदन से उन्हें फ्रांस में छुट्टियां मनाने जाना था लेकिन दुर्घटना में एक पूरा परिवार ही समाप्त हो गया। विप्रो के प्रवक्ता का कहना है कि उनके तीन कर्मचारी कार्तिकेयन रामासुब्रमणियम पुगालूर, ऋषि राजीव कुमार और विवेक भास्करन की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। 
 
अधिकारियों ने बताया कि दोनों ट्रकों के ड्राइवरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और पुलिस हिरासत में ले लिया गया। दोनों पर खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने के कारण हुई मौतों का मामला दर्ज किया गया है। एक पर अधिक शराब पीकर लापरवाही से गाड़ी चलाने का भी आरोप लगाया गया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि इस हादसे से प्रभावित होने वाले सभी लोगों को हम हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। (एजेंसी).

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख