kundali milan
✕

सोशल मीडिया ने किया न्यायाधीश जगदीप सिंह को ‘सलाम’

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (21:26 IST)
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के मामले में 10 साल जेल की सजा सुनाने वाले न्यायाधीश जगदीप सिंह आज सोशल मीडिया में छाए रहे और इस महत्वपूर्ण फैसले को लेकर उनकी जमकर तारीफ की गई। कई नेताओं, पत्रकारों तथा दूसरे यूजर्स ने उनको ‘सलाम’ किया।
 
गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के तत्काल बाद जगदीप सिंह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। बीजू जनता दल के सांसद बैजयंत जय पांडा ने ट्वीट किया, ‘पश्चताप अच्छी बात है। इसके लिए 10 साल का समय ठीक है। इसका श्रेय आपको जाता है-न्यायाधीश जगदीप सिंह।’ 
 
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और वकील एच एस फुल्का ने न्यायाधीश की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत को और मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए हमें जगदीप सिंह जैसे और न्यायाधीशों की जरूरत है।’ 
 
वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले ने एक खबर ट्वीट कर कहा, ‘जगदीप सिंह से मिलिए जिन्होंने डेरा प्रमुख राम रहीम को 10 साल जेल की सजा सुनाई है।’ पत्रकार एवं एंकर रिचा अनिरुद्ध ने ट्वीट किया, ‘साध्वियों (पीड़िताओं) पत्रकार छत्रपति जी, सीबीआई अधिकारी नारायणन, न्यायाधीश जगदीप सिंह को सलाम..।’ 
 
शुभम सिन्हा नामक एक यूजर्स ने लिखा, ‘न्यायाधीश जगदीप सिंह असली ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ निकले जिन्होंने पर्दे के ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ को सजा सुनाई।’ विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने रोहतक की सुनारिया जेल में बनी अस्थाई अदालत में राम रहीम को सजा सुनाई। हिंसा की आशंका के मद्देनजर उनको हेलीकॉप्टर के जरिए रोहतक ले जाया गया था। (भाषा)

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख