dharma sangrah
✕

आयुर्वेद और तकनीक के मेल से तलाशे जाएंगे प्रभावी चिकित्सा विकल्प

Updated: शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (18:09 IST)
नई दिल्ली, कोविड-19 महामारी के बाद पूरे विश्व का ध्यान भारत की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणाली की ओर आकर्षित हुआ है। आयुर्वेद भारत की प्राचीनतम  चिकित्सा प्रणालियों में से एक है।

आयुर्वेदिक औषधियां अनेक जटिल रोगों के निदान में कारगर पायी गयी हैं। वर्तमान में प्राचीन आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के मेल से चिकित्सा के क्षेत्र में नए विकल्प तलाशने  के प्रयास जारी हैं। इसी दिशा में विभिन्न शोध-परियोजनाओं और शिक्षण में परस्पर सहयोग बढ़ाने और एक साथ काम करने के उद्देश्य से डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), जोधपुर ने एक आपसी सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस सहमति पत्र के अनुसार दोनों संस्थान शैक्षणिक एवं अनुसंधान की गतिविधियों में सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे, कौशल-विकास के कार्यक्रमों का संयुक्त रूप से संचालन करेंगे, तथा शोध प्रयोगशालाओं का परस्पर उपयोग करते हुए शैक्षणिक एवं शोध-कार्यों का संचालन भी करेंगे।

इस सहमति-पत्र पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार एवं आईआईटी, जोधपुर के निदेशक प्रोफेसर शान्तनू चैधरी ने हस्ताक्षर किए है।

सहमति पत्र के संदर्भ में जानकारी देते हुए सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर की कुलसचिव सीमा कविया ने कहा कि प्रस्तावित साझा शोध-गतिविधियों के माध्यम से व्यक्ति की प्रकृति से जुड़े आयुर्वेद के सिद्धान्त को आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक मानदंडों मापदण्डों पर परिभाषित करने में मदद मिलेगी।

इस अध्ययन से आयुर्वेद में बताए गए तीन दोष- वात, पित्त, और कफ की विशिष्टताओं के अनुसार व्यक्ति-विशेष के लिये हितकर खानपान एवं दिनचर्या का निर्देशन कर पाना सम्भव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह शोध आयुर्वेदिक औषधियों के फार्मेको-डायनेमिक्स के विश्लेषण में भी सहायक हो सकेगा। साथ ही साथ नाड़ी-दोष, पंचकर्म इत्यादि में सहायक विभिन्न उपकरणों का तकनीक के माध्यम से विकास किया जा सकेगा।

पर्यावरण-प्रदूषण से प्रभावित हुई आयुर्वेदिक औषधियों  के अध्ययन एवं जल-प्रदूषण एवं वायु-प्रदूषण के नियंत्रण से जुड़े कई अन्य पहलुओं पर भी इस शोध के द्वारा नयी जानकारियां सामने आने की सम्भावना है। दोनों संस्थान जल्द ही एक संयुक्त कार्यशाला का आयोजन करेंगे जिसमें सुझावों एवं संकल्पनाओं को एकत्रित किया जाएगा और उसी अनुरूप आगे की योजनाएं बनाई जायेंगी। (इंडिया साइंस वायर)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

अगला लेख