Daily Horoscope

अयोध्या में आतंकी हमले की आशंका, हाईअलर्ट जारी

Updated: शनिवार, 15 जून 2019 (17:19 IST)
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर हाई अलर्ट कर दिया गया है। अधिकृत सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अयोध्या में संभावित आतंकी हमले के मद्देनजर विवादित श्रीराम जन्मभूमि समेत समूचे अयोध्या को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
 
अयोध्या के चारों तरफ लगे बैरियर पर कड़ी निगरानी के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। शहर में आने वाले ट्रेनों, बसों की सघन तलाशी भी की जा रही है। होटल, लॉज एवं गेस्ट हाउस पर नजर रखी जा रही है।
 
अयोध्या में वर्ष 2005 में हुए आतंकी हमले के मामले में अदालत का फैसला 18 जून को सुनाया जाने वाला है, जिसके चलते अयोध्या समेत विभिन्न जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 
 
पांच जून 2005 को अयोध्या में फिदायीन हमले को सुरक्षा बलों ने नाकाम करते हुए 5 आतंकवादियों को मार गिराया गया था। इस मामले में जम्मू-कश्मीर के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। 
 
रामलला के दर्शन करेंगे उद्धव ठाकरे : इस बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अपने 18 सांसदों के साथ रविवार सुबह 10 बजे रामलला का दर्शन करेंगे। पुलिस इस बात का भी ख्याल रख रही है कि लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल न बने, इसलिए सार्वजनिक तौर पर इस तरह की सूचना से इंकार कर रही है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन का कोई आतंकी इनपुट नहीं मिला है, फिर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा सुरक्षा विवादित श्रीराम जन्मभूमि, प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर, कनक भवन मंदिर और नागेश्वरनाथ मंदिर पर तथा उसके आसपास पर रखी जा रही है।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

अगला लेख