Daily Horoscope
✕

चुनाव से पहले याद आया राम मंदिर, एक लाख हिन्दू पहुंचेंगे अयोध्या (वीडियो)

Updated: सोमवार, 12 नवंबर 2018 (21:25 IST)
अयोध्या। 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली धर्मसभा से पूर्व सोमवार को अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद ने बैठक कर शिला पूजन का कार्य शुरू किया, जिसमें विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय, केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास सहित अनेक साधु-संत उपस्थित रहे। इस मौके पर विहिप के चम्पत राय ने कहा कि 25 नवंबर को होने वाली धर्मसभा में एक लाख से अधिक हिन्दुओं के एकत्रित होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि हमें बड़ा दुःख हुआ यह सुनकर कि राम जन्मभूमि से भी ज्यादा और भी प्राथमिकताएं हैं सुप्रीम कोर्ट के लिए। इस एक वाक्य ने ही सारे देश को मथ दिया कहीं गुस्सा आया, कहीं आक्रोश आया तो कहीं उत्साह भी आया, सारे देश में हिन्दू समाज आक्रोशित और आल्हादित हो उठा, उसी का परिणाम है यह सभा। सारी दुनिया को इस समाज की प्राथमिकताएं समझनी चाहिए। अयोध्या का संत समाज व अयोध्या के भक्त 500 साल से इस स्थान के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सारा देश ताला खुलने के बाद इस लड़ाई में शामिल हो गया। तीन लाख गांव इससे जुड़ गए, करोड़ों घरों में मंदिर के प्रारूप पहुंच गए। मंदिरों में लगने वाले आधे से ज्यादा पत्थर भी तराशे जा चुके हैं। 15 वर्षों तक हाईकोर्ट में मुकदमा चला जिसके बाद फैसला आया, जिसमें कहा गया कि मंदिर तोड़कर गुंबद बनवाया गया था और यह स्पष्‍ट हुआ कि वह जन्मभूमि का ही स्थान है, लेकिन कोर्ट ने भूमि के बंटवारे का निर्णय दिया था। हमने बंटवारे का केस नहीं दायर किया था।

जन्मभूमि बदली नहीं जाती, मंदिर तो लाखो होते हैं। इसके विरोध में हमने सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दायर किया जिसका फैसला 2018 में ही आ जाता, लेकिन छलकपट कर इसे लोकसभा चुनाव के बाद टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि हम 500 स्थानों पर सभाएं करेंगे जिसमें लाखों हिन्दू शामिल होंगे!

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख