Daily Horoscope
✕

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भाजपा संसद में लाएगी कानून : केशव प्रसाद मौर्य

Updated: सोमवार, 20 अगस्त 2018 (12:10 IST)
अयोध्या का राम मंदिर निर्माण का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर कोर्ट में बात नहीं बनी तो संसद में कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
 
केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में कहा कि देश के करोड़ों लोग अयोध्या में राम मंदिर देखना चाहते हैं। हमारे लिए भी यह आस्था का विषय है। जब उनसे पूछा गया कि राज्यसभा में बहुमत हो जाएगा तो क्या भाजपा विधेयक लाएगी? इस सवाल का जवाब देते हुए मौर्य ने कहा कि फिलहाल अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन है। विश्वास है कि राम मंदिर विवाद का जल्द समाधान हो जाएगा और अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
 
केशव प्रसाद मौर्य ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि 'जब दोनों विकल्प खत्म हो जाएंगे तो तीसरा विकल्प संसद से राम मंदिर निर्माण कराने की दिशा में बढ़ेंगे। हालांकि अभी यह मुद्दा माननीय सुप्रीम कोर्ट के पास है। आपसी सहमति समेत दोनों विकल्पों से बात न बनने पर यही रास्ता शेष रह जाएगा।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

अगला लेख