Hanuman Chalisa

अयोध्या विवाद, दो याचिकाकर्ता कोर्ट के बाहर मामला सुलझाने के पक्ष में

Updated: सोमवार, 12 नवंबर 2018 (19:01 IST)
नई दिल्ली। अयोध्या में बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद मामले के दो याचिकाकर्ताओं ने इस मामले को अदालत से बाहर निपटाने के आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के प्रयासों का समर्थन किया है।
 
सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि अंजुमन मोहाफिज मस्जिद-वा-मकाबीर के अध्यक्ष एवं अयोध्या विवाद के याचिकाकर्ताओं में से एक हाजी महबूब अहमद और एक अन्य याचिकाकर्ता मोहम्मद उमर ने इस बाबत एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया है। अयोध्या स्थित केवड़ा मस्जिद के इमाम मौलाना जलाल अशरफ तथा दो अन्य व्यक्तियों ने भी बयान पर हस्ताक्षर किए हैं। 
 
बयान में कहा गया है कि श्री श्री रविशंकर के अयोध्या मुद्दे को आपसी भाईचारे से हल करने के प्रयासों से हम भली-भांति परिचित हैं। हमारा मानना है कि अयोध्या मुद्दे का अदालत से बाहर किया गया फैसला ही हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच लम्बे समय तक शांति, सौहार्द और सद्भाव कायम कर सकता है।
 
बयान में श्री श्री रविशंकर के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा गया है कि वे इन प्रयासों का पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं। बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद उच्चतम न्यायालय में लंबित है। इसकी सुनवाई अगले साल जनवरी में होने वाली है। (वार्ता)

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख