ramcharitmanas
✕

Ayodhya में 2024 तक तैयार हो जाएगा भव्य राम मंदिर

Updated: शुक्रवार, 29 मई 2020 (14:40 IST)
अयोध्या (Ayodhya) का संत समाज चाहता है कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। वहीं एक संत का यह भी मानना है कि मंदिर इतना भव्य होना चाहिए कि वह कराची से लेकर काठमांडू और कोलंबो से भी नजर आए। उनका कहना है कि 2024 तक राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा। 
 
पूर्व सांसद व कथावाचक डॉ. रामविलास दास वेदांती राम जन्मभूमि मंदिर की ऊंचाई पर टिप्पणी कर इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि रामलला के भव्य मंदिर बनने की तैयारी शुरू हो गई है। 2024 तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। 
 
डॉ. वेदांती ने वेबदुनिया से बातचीत करते हुए बताया कि मैं चाहता हूं कि राम मंदिर की ऊंचाई 1111 फुट हो। विश्व का सबसे ऊंचा श्रेष्ठ व दिव्य मंदिर हो, जो कि इस्लामाबाद, कराची, काठमांडू, कोलंबो, दिल्ली और कोलकाता से भी दिखाई दे। उन्होंने इस संबंध में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सहित उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भी पत्र लिखा है। 
 
हालांकि अन्य संत भव्यता की बात तो करते हैं, लेकिन ऊंचाई को लेकर वे स्पष्ट कुछ नहीं कहते। अयोध्या जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जनमेजय शरण ने वेबदुनिया से बातचीत में कहा कि श्रीराम पूरे विश्व में अद्वितीय विभूति हैं, उनका मंदिर निर्विवाद रूप से भव्य और दिव्य होना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण काफी समय से लंबित चला आ रहा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वह बाधा भी दूर हो गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि मैं ऊंचाई की मैं बात नहीं कर सकता क्योंकि मैं इंजीनियर तो हूं नहीं, लेकिन राम मंदिर विश्व का सबसे खूबसूरत मंदिर बने जहां दर्शन करने पूरे विश्व से लोग आएं। 
 
इसी तरह स्वामी परमहंस दास ने वेबदुनिया से कहा कि सभी राम भक्तों की इच्छा है कि मंदिर अद्भुत, अलौकिक, अद्वितीय होना चाहिए, जिसका कार्य विहिप पूर्ण रूप से कर रही है। वह देश की जनभवना को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर की भव्यता, दिव्यता व उसकी ऊंचाई के लिए स्थल का परीक्षण भी करा रही है ताकि मंदिर हजारों वर्ष तक रहे।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख