sundarkand
✕

राम जन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर अक्टूबर में श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे : नृपेंद्र मिश्रा

Updated: शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025 (22:52 IST)
Ayodhya Ram Janmabhoomi Temple : राम जन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर अक्टूबर के अंत तक श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे, जबकि निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर में आगामी ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अधिकांश निर्माण कार्य इस कार्यक्रम से पहले पूरा हो रहा है, जिसमें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। मिश्रा ने कहा कि 25 नवंबर के भव्य ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं, जिसमें लगभग 8000 लोगों की अतिथि सूची तैयार की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा चुनी गई तिथि अयोध्या में राम विवाह के वार्षिक उत्सव के साथ मेल खाती है। मिश्रा के अनुसार, विवाह समारोह में पांच लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे ध्वजारोहण समारोह की तैयारी ट्रस्ट के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
ALSO READ: राम मंदिर पर जिन्हें गर्व नहीं, उनकी भारतीयता संदिग्ध : CM योगी
उन्होंने कहा कि अक्टूबर के अंत तक श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में नियमित रूप से प्रवेश की अनुमति देने की योजना है, जिसमें कुबेर टीला और राम दरबार जैसे स्थानों पर सीमित प्रवेश होगा। मिश्रा का कहना है क भूनिर्माण का काम भी चल रहा है, जिसमें 70 एकड़ के 70 प्रतिशत क्षेत्र में हरियाली विकसित की जा रही है। पेड़, झाड़ियां और घास लगाने का शेष कार्य 31 अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। 10 एकड़ में फैली एक पंचवटी भी अक्टूबर के अंत तक तैयार होने की योजना है।
 
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष के अनुसार परिसर में सभागार मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा, जबकि चार किलोमीटर लंबी चारदीवारी का काम 2026 के अंत तक जारी रहेगा। इस दीवार को पूरा होने में लगभग 16 महीने लगेंगे और इसमें सेंसर और 25 वॉच टावर लगे होंगे।
ALSO READ: राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में
मिश्रा ने कहा कि ध्वजारोहण समारोह से पहले परिसर का घेरा तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मेहमानों के लिए परिसर को सजाने की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है, साथ ही सफाई और मलबा हटाने का काम भी तेज़ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर के अंत तक घेरा पूरा होने और खुलने के बाद श्रद्धालु परिक्रमा कर सकेंगे एवं परिसर के सभी छह मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख