biodatamaker

Justice for Ayesha: खाना नहीं देते थे, मोबाइल भी छीन लिया था, पड़ोसी के फोन से आयशा ने बताया था कितने दिनों से रखा था भूखा

Updated: मंगलवार, 2 मार्च 2021 (14:22 IST)
अहमदाबाद में साबरमती नदी में तीन दिन पहले कूदकर खुदकुशी करने वाली 23 साल की आयशा के पति आरिफ को राजस्‍थान के पाली से गि‍रफ्तार किया गया है। आयशा का सुसाइड वाला वीडि‍यो वायरल होने के बाद वो फरार हो गया था। बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में आयशा की आत्‍महत्‍या से लोग आहत हैं।
माता-पिता से उसकी आखिरी बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें आयशा ने पति पर शोषण करने का आरोप लगाया है।

आरिफ पर आयशा को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। उसका निकाह 2018 में हुआ था। आयशा का पति आरिफ राजस्थान के जालौर का रहने वाला है। शनिवार को आयशा का वीडियो मैसेज वायरल हुआ था। इसके बाद गुजरात पुलिस जालौर में आरिफ के घर पहुंची तो परिवार वालों ने बताया कि वह एक शादी में गया था और वहीं से कहीं चला गया। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को सोमवार रात पाली से अरेस्ट कर लिया गया।

आयशा अहमदाबाद के रिलीफ रोड पर स्थित एसवी कॉमर्स कॉलेज में इकोनॉमिक्‍स से एमए कर रही थी। साथ ही एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। उसकी शादी आरिफ से 6 जुलाई 2018 को हुई थी। 10 मार्च 2020 से आयशा मायके में रह रही थी। उसने आरिफ पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

अब आयशा से जुडी हर खबर मीडि‍या में आ रही है। उसके पिता लियाकत अली ने मीडि‍या को बताया कि मेरी बेटी आयशा हंसमुख थी, लेकिन निकाह के बाद से ही दहेज को लेकर उसकी जिंदगी तबाह कर दी गई। वे कई तरह से उसे प्रताड़ि‍त करते थे, एक बार तो ससुराल वालों ने उसे तीन दिन तक खाना तक नहीं दिया था।

वह मुझे फोन कर अपनी परेशानी न बता दे, इसलिए आरिफ ने उसका मोबाइल फोन तक छीन लिया था। किसी तरह आयशा ने अपने एक पड़ोसी के मोबाइल से मुझे कॉल कर रोते हुए कहा था 'पापा ये लोग मुझे अब खाना तक नहीं दे रहे हैं'

लियाकत ने बताया कि इसके बाद वे तुरंत आयशा को मायके ले आए थे और पति आरिफ, सास-ससुर और उसकी ननद के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। आयशा ने अपने वीडियो में मुझसे इसी मामले को वापस लेने की मांग की थी, लेकिन मैं अपनी बेटी के हत्यारों को कभी माफ नहीं करने वाला।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

अगला लेख