dharma sangrah
✕

हेलीकॉप्टर मामला : त्यागी से फिर सीबीआई पूछताछ

Updated: सोमवार, 2 मई 2016 (15:24 IST)
नई दिल्‍ली। सीबीआई ने 3,600 करोड़ रुपये के ऑगस्‍टा वेस्‍टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में हुए कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सोमवार को भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी से पूछताछ की। त्यागी पूछताछ के लिए सुबह लगभग दस बजे सीबीआई मुख्यालय पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, त्‍यागी से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है कि उन्‍होंने ऑगस्‍टा हेलीकॉप्‍टर डील के बिचौलिये से मुलाकात की थी।
भारतीय उच्च न्यायालय के समकक्ष माने जाने वाली मिलान कोर्ट ऑफ अपील्स ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है कि हेलीकॉप्टर निर्माता फिनमेकेनिका और अगस्तावेस्टलैंड ने किस तरह से इस सौदे को करने के लिए बिचौलियों के जरिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वतें दी थीं। आदेश में कई स्थानों पर त्यागी का नाम आया है। सीबीआई ने त्यागी और उनके रिश्तेदारों एवं यूरोपीय बिचौलियों समेत 13 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
 
वायुसेना के पूर्व प्रमुख के खिलाफ आरोप था कि उन्होंने हेलीकॉप्टर की उड़ान की ऊंचाई को 6000 मीटर से घटाकर 4500 मीटर कर दिया था, जिसकी वजह से अगस्तावेस्टलैंड बोली लगाने में शामिल की जा सकी थी। हालांकि यह फैसला एसपीजी और प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ कथित तौर पर विचार विमर्श करके लिया गया था जिसमें तत्कालीन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम के नारायणन भी शामिल थे। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि हेलीकॉप्टर की सर्विस सीलिंग (वह अधिकतम उंचाई, जिस पर कोई हेलीकॉप्टर सामान्य तौर पर काम कर सकता है) कम करने से ब्रिटेन की कंपनी निविदा की दौड़ में शामिल हो सकी। इसके अभाव में इस कंपनी के हेलीकॉप्टर निविदा जमा कराने के योग्य नहीं होते।
 
मिलान अदालत के आदेश की प्रति हासिल कर चुकी सीबीआई ने त्यागी से पूछने के लिए सवालों का एक नया सेट तैयार किया है। त्यागी ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से इंकार करते हुए दावा किया है कि यह सीमा घटाने का फैसला वरिष्ठ अधिकारियों के एक समूह ने लिया था। एजेंसी ने पहले भी त्यागी से पूछताछ की थी लेकिन इतालवी अदालत के आदेश के बाद पहली बार पूछताछ हो रही है। त्यागी के रिश्तेदारों को भी एजेंसी ने तलब किया है। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख