ramcharitmanas

भाजपा को 1 सीट से 185 तक पहुंचाया था अटलजी ने : शिवकुमार शर्मा की वेबदुनिया से खास बातचीत

Updated: गुरुवार, 16 अगस्त 2018 (14:49 IST)
अटलजी के सहायक शिवकुमार शर्मा ने क्या कहा था उनके बारे में वेबदुनिया से...  
 
पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के बुजुर्ग अटल बिहारी वाजपेयी विराट व्यक्तित्व के धनी हैं। सही मायने में 'अजातशत्रु' का विशेषण उनके नाम के साथ लगाया जा सकता है क्योंकि पक्ष और विपक्ष दोनों ही पार्टियों में वे समान रूप से लोकप्रिय रहे हैं। अटलजी के ही एक सहायक हैं शिवकुमार शर्मा। उन्होंने काफी लंबा वक्त अटलजी के साथ गुजारा है। आखिर क्या सोचते हैं वे अटलजी के बारे में और उनकी राजनीति के बारे में।
 
शिवकुमारजी कहते हैं कि अटलजी ही एक व्यक्ति हैं, जो पार्टी को इतनी ऊंचाई पर ले गए थे। वे एक सीट से पार्टी को 184-185 तक लेकर गए। अटलजी के पीछे पार्टी थी। उन्होंने 50 साल से लगातार भारत का दौरा किया।
 
इस सवाल पर कि क्या अटलजी से पार्टी की दशा और दिशा पर कोई चर्चा होती है, शिवकुमार कहते हैं कि वे अब भावों से अपनी बात बताते हैं। जब अटलजी को लगा कि सक्रिय राजनीति से हट जाना चाहिए, वे हट गए। 2005 में मुंबई अधिवेशन में सार्वजनिक रूप से यह घोषणा कर दी थी कि वे आम चुनाव नहीं लड़ेंगे और राजनीति में भाग नहीं लेंगे। जब तक वे स्वस्थ थे, पार्टी की चर्चाओं में भाग लेते थे।
 
वे अटलजी सर्वसम्मति को मानते हैं। जब सर्वसम्मति हो जाती है तो कभी मना नहीं करते। अटलजी ने एक दिन में ऊंचाई नहीं पाई थी। वे सदी के महानायक हैं। उनके जैसा नेता कोई हो ही नहीं सकता।  वे मानव शिल्पी थे और मान्यता के लिए उसमें प्राण प्रतिष्ठा भी करते थे। ऐसा व्यक्ति सदी में कभी-कभी ही पैदा होता है। अटलजी आडवाणी ने पार्टी को खड़ा किया। 
 
 
(फाइल : अटलजी के खास सहयोगी शिवकुमार शर्मा से जयदीप कर्णिक/वेबदुनिया की बातचीत के अंश)

ALSO READ: LIVE Update अटलबिहारी वाजपेयी की हालत अत्यंत चिंताजनक, मोदी एम्स से हुए रवाना... 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख