Hanuman Chalisa
✕

चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 21 दिसंबर को

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (18:08 IST)
नई दिल्ली। तमिलनाडु की आरके नगर विधानसभा सीट सहित 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के लिए 21 दिसंबर को उपचुनाव होगा। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को इन सीटों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी।
 
आयोग की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की पाक्के कसांग और लीकाबाली (सुरक्षित), तमिलनाडु की राधाकृष्णनगर, उत्तरप्रदेश की सकंदरा और पश्चिम बंगाल की सबांग विधानसभा सीट पर 21 दिसंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा।
 
इन सीटों पर उपचुनाव के लिए 27 नवंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 4 दिसंबर होगी जबकि नामांकन पत्रों की जांच 5 दिसंबर और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 7 दिसंबर नियत की गई है।
 
इन सीटों पर 21 दिसंबर को मतदान के बाद 24 दिसंबर को मतगणना होगी। आयोग ने स्पष्ट किया कि इन सभी सीटों पर वीवीपीईटीयुक्त ईवीएम द्वारा मतदान कराया जाएगा। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

Ahmedabad News : अहमदाबाद पहुंचीं माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा, दर्शन के लिए उमड़े हजारों भक्त, CM भूपेंद्र पटेल ने लिया आशीर्वाद

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अगला लेख