Hanuman Chalisa
✕

क्या है ASL सिक्योरिटी, जो RSS चीफ मोहन भागवत को मिली?

Updated: बुधवार, 28 अगस्त 2024 (19:32 IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब संघ प्रमुख मोहन भागवत एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) सुरक्षा घेरे में रहेंगे। उन्हें पहले से ही Z+ सिक्योरिटी मिली हुई है। क्या होती है ASL सिक्योरिटी और कैसे ये Z प्लस सिक्योरिटी से अलग है। जानते हैं क्‍यों मोहन भागवत को मिली ASL सिक्योरिटी।

क्या होती है ASL सिक्योरिटी : एएसएल सिक्योरिटी को भारत में सबसे सुरक्षित सिक्योरिटी प्रोटोकॉल माना जाता है। इस तरह का प्रोटोकॉल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) , गृहमंत्री अमित शाह को मिला हुआ है। एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) के तहत अब RSS प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) जहां भी जाएंगे, वहां पहले ही सीआईएसएफ की एक एडवांस टीम जाएगी। वह वह वेन्यू से लेकर तमाम इंतजामों का रिव्यू करेगी। स्थानीय प्रशासन के साथ मीटिंग करेगी, जिसमें IB की टीम भी होगी। इस मीटिंग में वेन्यू, मंच, आयोजक, एंट्री, एग्जिट जैसे तमाम प्वाइंट्स पर बात होगी। अब एडवांस सिक्‍योरिटी टीम की हरी झंडी मिलने के बाद ही भागवत किसी कार्यक्रम में शरीक हो सकेंगे। बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के थ्रेट अलर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने मोहन भागवत की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया।

Z+ सिक्योरिटी में क्या था: संघ प्रमुख मोहन भागवत को अभी तक Z+ सिक्योरिटी मिली है। भारत में कुल 6 कैटेगरी की सिक्योरिटी मिलती है। SPG, Z+, Z सिक्योरिटी, Y सिक्योरिटी, Y+ सिक्योरिटी और X सिक्योरिटी। Z+ सुरक्षा श्रेणी एसपीजी कवर के बाद दूसरी सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा होती है। इस सुरक्षा व्यवस्था में 55 कर्मियों के साथ सीआरपीएफ कमांडो होते हैं, जो 24 घंटे लगातार सुरक्षा प्रदान करते हैं।

अभी इनके पास है ASL सिक्योरिटी : अगर बात करें कि वर्तमान में किन लोगों के पास यह सिक्‍योरिटी है तो इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ASL प्रोटेक्शन मिला हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी एसपीजी के ASL प्रोटेक्शन में हैं। वहीं, बाकी नेताओं को सीआरपीएफ से एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) मिला है। RSS प्रमुख मोहन भागवत पहले शख़्स होंगे, जिन्हें CISF से एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) मिलेगा।
Edited by Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट के करीब पहुंचा चक्रवात अकवान, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट की ओर बढ़ा चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

अगला लेख