Daily Horoscope
✕

ज्ञानवापी परिसर का सर्वे जारी, पुलिस के साथ हिंदू पक्ष भी मौजूद

Updated: शुक्रवार, 4 अगस्त 2023 (08:58 IST)
Gyanvapi ASI Survey : इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की एक टीम ने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण शुक्रवार सुबह शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस के साथ हिंदू पक्ष के लोग मौजूद थे।
 
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर सर्वेक्षण करने के लिए एएसआई टीम को 4 भागों में विभाजित किया गया है। टीमें पहले डस्टिंग करेंगी और फिर फोटो डॉक्यूमेंटेशन और जीपीआर की मदद से सर्वे करेंगी।
 
हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने बताया कि एएसआई की एक टीम सुबह करीब सात बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई और काम शुरू किया। इस दौरान हिंदू याचिकाकर्ता अपने वकीलों के साथ मौके पर मौजूद हैं। मुस्लिम पक्ष की तरफ से कोई भी उपस्थित नहीं है। मुस्लिम पक्ष ने इस सर्वे से अलग रहने का फैसला किया है।
 
अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुस्लिम पक्ष के वकील इस सर्वे में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि मुसलमानों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में इस सर्वे के निर्णय को पहले ही चुनौती दी जा चुकी है।
 
इससे पहले, वाराणसी की जिला अदालत के निर्णय के बाद ASI की टीम ने गत 24 जुलाई को भी ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का काम शुरू किया था लेकिन कुछ ही घंटों बाद मस्जिद से जुड़ी कमेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस सर्वे पर तत्काल रोक लगा दी थी और मामले को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष रखने को कहा था।
 
उच्च न्यायालय ने तीन अगस्त को फैसला सुनाते हुए मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी थी और ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कराने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा था। मुस्लिम पक्ष ने उच्च न्यायालय के निर्णय को गुरुवार को ही उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

UP School News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 और 2 के बच्चों का होगा आकलन, दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

अखिलेश यादव पर बरसे योगी सरकार के मंत्री, बोले- कितना भी मोर्चा बना लें विपक्षी, BJP की सीटें घटने वाली नहीं

सर्दियों में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, गो-आश्रय स्थलों पर बढ़ेगी सतर्कता

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

अगला लेख