स्वयंभू बाबा आशु महाराज बलात्कार मामले में गिरफ्तार
Updated: शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (09:57 IST)
नई दिल्ली। स्वयंभू बाबा आशु महाराज को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उसके आश्रम में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी का कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गुरुवार की रात को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राजीव रंजन ने बताया कि अपराध शाखा ने उसके बेटे समर खान को भी एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से इस मामले में कई घंटे तक पूछताछ हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि 2008 और 2013 के बीच उस स्वयंभू बाबा, उसके दोस्तों और उसके बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
हौज खास थाने में पिछले हफ्ते इस सिलसिले में मामला दर्ज किया गया और रविवार को इसकी जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई।
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस