Daily Horoscope
✕

आसाराम पर फैसला आज, हो सकती है यह सजा, कई राज्यों में अलर्ट

Updated: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (10:16 IST)
नई दिल्ली। बलात्कार मामले में बुधवार को अदालत आसाराम पर अपना फैसला सुना सकती है। इस मामले में यदि आसाराम दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है। इसे देखते हुए राजस्थान समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

फर्जी हैं राम रहीम और आसाराम, जानिए और कौन से बाबा हैं फर्जी...

क्या समानता है बाबा राम रहीम और आसाराम में...

जेल में सुनवाई : सुनवाई के लिए जज जोधपुर के सेंट्रल में पहुंच चुके हैं। दोनों ही पक्षों के वकील वहां मौजूद है। अदालत किसी भी समय इस मामले में अपना फैसला सुना सकते हैं। 
 
दिल्ली में इन इलाकों पर नगर : एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की सीमाओं पर उनका विभाग नजर रख रहा है। इसके अलावा शहर के अंदरूनी इलाकों पर उनकी नजर है, जहां आसाराम के समर्थक फैसले के बाद जमा हो सकते हैं। 
 
उन्होंने बताया, 'हम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों के पुलिस बलों के संपर्क में हैं। उन राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों और एसएचओ को संबंधित क्षेत्रों में निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं।' 
 
इन तीन राज्यों में सुरक्षा सख्‍त : गृह मंत्रालय ने एक संदेश जारी कर राजस्थान, गुजरात और हरियाणा को सुरक्षा कड़ी करने और अतिरिक्त बल तैनात करने को कहा है। साथ ही यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि अदालत के आदेश के बाद कोई हिंसा नहीं फैले।
 
उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के जुर्म में सजा सुनाए जाने के बाद हरियाणा, पंजाब तथा चंडीगढ़ में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। गृह मंत्रालय का यह परामर्श इसी के मद्देनजर भेजा गया है।

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख