Hanuman Chalisa
✕

अयोध्या के फैसले पर क्यों राजीव गांधी और कांग्रेस को कोस रहे हैं ओवैसी?

Updated: शनिवार, 9 नवंबर 2019 (15:55 IST)
नई दिल्ली। अयोध्या विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले पर असंतोष जताते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम इस फैसले से कतई खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से भी चूक हो सकती है। 
 
दूसरी ओर, ओवैसी इस फैसले के लिए कांग्रेस को भी जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में कांग्रेस ने अपना असली रंग दिखाया। यदि कांग्रेस सही तरीके से काम करती तो अयोध्या के विवादित स्थान पर आज भी मस्जिद होती। दरअसल, उन्होंने इस मामले से जुड़ी तीन घटनाओं का जिक्र किया है और तीनों ही मौकों पर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। 
 
सांसद ओवैसी ने कहा कि 1949 में यदि मूर्तियां नहीं रखी जातीं तो वहां मस्जिद ही होती। जिस समय यह सबकुछ हुआ उस समय केन्द्र और राज्य में कांग्रेस की ही सरकार थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धोखेबाज और पाखंडियों की पार्टी है। दरअसल, असली विवाद की शुरुआत ही तब हुई थी, जब 23 दिसंबर, 1949 को भगवान राम और लक्ष्मण की मूर्ति विवादित स्थल पर पाई गई थीं। 
 
उन्होंने कहा कि 1986 में जिस समय अयोध्या में ताले खोले गए थे, तब केन्द्र में राजीव गांधी की ही सरकार थी। साथ ही 1992 में जब अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराया गया था तब भी केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी और प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहराव थे।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख