• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. किसान महापंचायत के साथ UP की राजनीति में एंट्री करेंगे अरविंद केजरीवाल
Written By
Last Updated : सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (21:09 IST)

किसान महापंचायत के साथ UP की राजनीति में एंट्री करेंगे अरविंद केजरीवाल

ArvindKejriwal
नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में 28 फरवरी को मेरठ में एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आप ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आम आदमी पार्टी (आप) ने नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का जोरदार समर्थन किया है। केजरीवाल दो बार दिल्ली के सिंधु सीमा का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। सिंघु सीमा किसानों के विरोध प्रदर्शन का एक प्रमुख स्थल है। 
 

आप ने एक ट्वीट में कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 28 फरवरी 2021 को उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शनकारी किसानों की मांगों का समर्थन करने के लिए महापंचायत बुलाई है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र में फिर लगेगा Lockdown? लगातार बढ़ रहे Covid-19 के मामलों पर जानें डिप्टी CM ने क्या कहा...