Daily Horoscope
✕

अरविन्द के टॉक-टू-एके का आगाज, केजरीवाल से पूछें सवाल

Updated: रविवार, 17 जुलाई 2016 (09:29 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 'टॉक टू एके' कार्यक्रम के तहत देशभर के लोगों से बातचीत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उनसे फोन, एसएमएस और सोशल मीडिया के जरिए सवाल किए जा सकते हैं।
आप ऐसे पूछ सकते हैं सवाल :
आप नेता आशुतोष सेंगर के अनुसार, 'अरविंद केजरीवाल से ट्विटर, फेसबुक, फोन कॉल और एसएमएस के जरिए संपर्क किया जा सकता है और लोग उनसे अपने सवाल कर सकते हैं। कार्यक्रम का नाम 'टॉक टू एके' है और यह 17 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होगा।' उन्होंने कहा कि सवालों और लोगों की संख्या को देखते हुए यह कार्यक्रम तीन से चार घंटों तक चल सकता है। केजरीवाल से टेलीफोन नं. 011-23392999 पर फोन करके सवाल पूछ सकते हैं।
 
अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए www.talktoak.com नाम से वेबसाइट लांच की है। लोग फोन, मैसेज या सोशल मीडिया के जरिए केजरीवाल से सवाल पूछ सकते हैं। अब तक 15 हजार से अधिक सवाल सीएम के लिए पहुंच चुके हैं। केजरीवाल लाइव वीडियो के जरिए सवालों के जवाब देंगे।

ये सवाल अब तक पूछे हैं केजरीवाल से: 
टॉक टू एके में अब तक 15 हजार से अधिक सवाल पूछे जा चुके हैं। केजरीवाल से जो सवाल पूछे जा रहे सवालों में से कुछ अजीब भी हैं। एक ने पूछा आप एड पर इतना पैसा क्यों खर्च कर रहे हैं। दूसरे ने पूछा कट्प्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। इस प्रोग्राम के नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रोग्राम की कॉपी कहा जा रहा है। एक शख्स ने एक फोटो शेयर करके पूछा है कि आपकी टोपी हर जगह क्यों बदल जाती है। 
 
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल का प्रोग्राम नई बोतल में पुरानी शराब है। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख