manglik dosh calculator
✕

तख्तापलट की कोशिश में 250 की मौत, 1440 लोग घायल

Updated: रविवार, 17 जुलाई 2016 (09:03 IST)
तुर्की में तख्तापलट की कोशिश में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1440 लोग घायल हो गए हैं। दूसरी ओर इस कोशिश में 3000 सैन्य कर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तुर्की के प्रशासन ने कहा है कि उसने सेना के अंसतुष्ट सैनिकों की ओर से राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से सत्ता कब्जाने की कोशिश को विफल कर देने के बाद पूरे देश पर नियंत्रण फिर हासिल कर लिया है।
अपने 13 साल के निरंकुश शासन को मिली रक्तरंजित चुनौती के बाद एर्दोगन ने अपने समर्थकों से आठ करोड़ की जनसंख्या वाले इस रणनीतिक नाटो सदस्य देश में कल की तरह किसी भी संभावित अराजकता को रोकने के लिए सड़कों पर जमे रहने का आह्वान किया। तख्तापलट की साजिश में पहले ही 2839 सैनिकों को हिरासत में लिए जाने के साथ ही अधिकारियों ने इस साजिश के लिए अमेरिका में रहने वाले एर्दोगन के प्रतिद्वंद्वी धर्मगुरु फतहुल्ला गुलेन को जिम्मेदार ठहराया गया है।
 
आज तड़के तुर्कीवासियों को टेलीविजन पर तख्तापलट की विफलता के बाद बड़ी संख्या में सैनिक आत्मसमर्पण करते हुए नजर आए। कुछ ने अपने हाथ उठा रखे थे जबकि कुछ जमीन पर लेटे थे।
 
प्रधानमंत्री बिनाली यिलदीरिम ने कहा, 'हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में है।' उनके साथ तुर्की के शीर्ष जनरल थे, उन्हें भी साजिशकर्ताओं ने बंधक बना लिया था। यिलदीरिम ने देश में तख्तापलट के प्रयास को लोकतंत्र के लिए 'काला धब्बा' करार देते हुए कहा कि रात में हिंसा में 161 लोग मारे गए हैं और 1,440 लोग घायल हुए हैं।
 
यिलदीरिम ने तख्तापलट के प्रयास के लिए अमेरिका में रह रहे तुर्क धर्मगुरु फतहुल्ला गुलेन के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। अब तक अमेरिका गुलेन को प्रत्यर्पित करने के तुर्की के आदेश पर ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
 
तुर्की के प्रधानमंत्री ने कहा, 'फतहुल्ला गुलेन एक आतंकवादी संगठन का नेता है। उसके पीछे जो भी देश है वो तुर्की का मित्र नहीं है और उसने तुर्की के खिलाफ गंभीर युद्ध छेड़ रखा है।'
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख