manglik dosh calculator
✕

जम्मू से अमरनाथ यात्रा बहाल, 3148 लोगों ने किए दर्शन

Updated: रविवार, 17 जुलाई 2016 (08:32 IST)
अमरनाथ यात्रा दो दिनों से निलंबित रहने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को जम्मू से बहाल कर दी गई। हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन के चलते एक सप्ताह में दूसरी बार अमरनाथ यात्रा निलंबित करनी पड़ी थी।
जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने कहा, यहां से अमरनाथ यात्रा दोबारा शुरू हो गई। बालटाल और पहलगाम के लिए भगवती नगर बेस कैंप से करीब 100 वाहन रवाना हो गए। इससे पहले प्रथम बार अमरनाथ यात्रा 9 जुलाई को निलंबित की गई थी। 
 
आठ जुलाई को दक्षिण कश्मीर में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा वानी को मार गिराए जाने के बाद घाटी में भड़की हिंसा में 38 लोगों की जानें गई हैं। आज की तिथि तक 1,27,358 यात्रियों ने इस पवित्र गुफा में अमरनाथ के दर्शन किए हैं। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख