ganesh chaturthi

Delhi Election : अरविंद केजरीवाल का वादा, माफ किए जाएंगे पानी-बिजली के बढ़े हुए बिल

Updated: शनिवार, 2 नवंबर 2024 (23:51 IST)
Arvind Kejriwal News : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को वादा किया कि यदि वह अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आते हैं तो बिजली-पानी के बढ़े हुए बिल माफ कर देंगे।
 
यहां ट्रांसपोर्ट नगर में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने कहा, मैं अन्य दलों के नेताओं की तरह राजनीतिक नेता नहीं हूं। पिछले 10 वर्षों से मैंने लोगों के विकास के लिए काम किया है। मेरी शिक्षा देश के संस्थान से हुई है, इसलिए मुझे काम करना आता है।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल ने बताया, कब करेंगे भाजपा के लिए प्रचार
उन्होंने कहा कि जब वह दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में थे, तब उपराज्यपाल दिल्ली सरकार चला रहे थे तथा लोगों को पानी और बिजली के बढ़े हुए बिल मिल रहे थे। केजरीवाल ने कहा, चिंता मत कीजिए। अब मैं बाहर हूं और फरवरी में जब आप सत्ता में आएगी तो आपके बिल माफ कर दिए जाएंगे।
 
आप प्रमुख ने दावा किया कि दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार ने सर्वांगीण विकास किया है, जिसमें शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शामिल हैं। उन्होंने कहा, जिन्होंने काम किया है, उन्हें वोट दें। मैं यह नहीं कह रहा कि आप को वोट दें।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल पर क्यों भड़कीं स्वाति मालीवाल, कहा बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं
उन्होंने कहा, भाजपा से पूछिए कि उन्होंने आपके बच्चों के लिए क्या किया है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे दिल्ली के लोगों के लिए किया गया एक भी काम दिखाएं। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होना है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख