Daily Horoscope

केजरीवाल की मोहल्ला क्लिनिक योजना को मिली भारी सफलता, अन्य राज्य भी करेंगे इसे लागू

Updated: बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (13:06 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद अब बाकी राज्यों ने अरविंद केजरीवाल की सफल योजना मोहल्ला क्लिनिक से प्रेरणा लेकर वैसी ही योजना लाने का मन बना लिया है।
 
केजरीवाल ने 2015 के चुनाव में जीत के बाद कहा था कि लोगों ने साबित कर दिया है कि केजरीवाल के शासन का मॉडल बेहतर है और हमारे मॉडल का केंद्र आम आदमी है। अब एक बार फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की भव्य जीत का श्रेय भी काफी हद तक 2015 से अब तक 500 से अधिक मोहल्ला क्लिनिकों के खोले जाने को दिया जा रहा है।
 
इस मोहल्ला क्लिनिकों में चिकित्सक मौजूद रहते हैं, दवाइयां उपलब्ध हैं और कई महंगे परीक्षण मुफ्त में कराए जाते हैं। इस योजना की सफलता को भांपते हुए मध्यप्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और कनार्टक आदि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भी ऐसी ही योजना लाने की घोषणा कर चुके हैं।
 
दिल्ली सरकार ने प्रतिवर्ष करीब 400 करोड़ रुपए इन मोहल्ला क्लिनिकों पर खर्च किए हैं और उनकी योजना अब इसकी संख्या बढ़ाकर 1,000 करने की है ताकि हर इलाके में 10,000 से 15,000 लोग इसकी सेवाएं ले सकें।
 
संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान और नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री ग्रो हार्लेम ब्रुन्डलैंड ने भी आप की इस योजना की सराहना की थी, वहीं दिल्ली यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की-मून ने तो एक मोहल्ला क्लिनिक का दौरा भी किया था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख