Daily Horoscope
✕

प्रदूषण को लेकर CM केजरीवाल ने दिल्लीवालों से की 3 गुजारिश, जानिए

Updated: मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (15:52 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्लीवासियों से शहर में प्रदूषण कम करने में मदद की अपील की और कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि आस-पास के राज्यों के किसानों के पराली जलाना शुरू करने के कारण, दिल्ली में पिछले 3-4 दिनों से वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है।

ALSO READ: वायु प्रदूषण पर सख्त हुआ SC, पटाखा निर्माताओं को लेकर दिया यह निर्देश
 
केजरीवाल ने कहा कि मैं एक महीने से वायु गुणवत्ता के आंकड़े ट्वीट कर रहा हूं। उसमें दिख रहा है कि आस-पास के राज्यों के किसानों के पराली जलाना शुरू करने के कारण दिल्ली में पिछले 3-4 दिनों से वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय आ गया है कि दिल्लीवासी प्रदूषण को कम करने की जिम्मेदारी अब अपने हाथ में लें। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हरेक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए और कम से कम स्थानीय स्तर पर उत्पन्न प्रदूषण घटाने के लिए 18 अक्टूबर से शुरू होने वाले 'रेड लाइट ऑन, व्हीकल ऑफ' अभियान सहित 3 उपायों में योगदान दें।

ALSO READ: सावधान! वायु प्रदूषण से हो सकता है स्तन कैंसर
 
केजरीवाल ने कहा कि विशेषज्ञों का कहना है कि लाल बत्ती पर वाहन बंद करने से 250 करोड़ रुपए बचाए जा सकते हैं और प्रदूषण 13 से 20 प्रतिशत कम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सप्ताह में कम से कम 1 दिन सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करने या 'कार पूल' करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि लोगों को दिल्ली सरकार की आंख तथा कान बनना चाहिए और कूड़ा जलाने जैसी प्रदूषण फैलाने की घटनाओं की जानकारी देनी चाहिए ताकि उनसे निपटा जा सके।

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख