ramcharitmanas
✕

केजरीवाल ने फ्लाईओवर जनता को किए समर्पित, 303 के बजाए 250 करोड़ में बनाकर 53 करोड़ बचाए

Updated: शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (18:04 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उत्तर-पूर्व दिल्ली में बहुप्रतीक्षित सीलमपुर और शास्त्री पार्क फ्लाईओवरों को आम जनता के लिए खोल दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार हर परियोजना में पैसे बचाकर लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल ने कहा, केंद्र के बनाए कानूनों को नहीं बदल सकती पंजाब सरकार
केजरीवाल ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मंजूर किए गए 303 करोड़ रुपए के विपरीत महज 250 करोड़ रुपए में ही दोनों फ्लाईओवर बनवाए और इस परियोजना पर 53 करोड़ रुपए बचा लिए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने महज 30 लाख रुपए प्रति बेड के व्यय से सभी सुविधाओं से लैस एक वातानुकूलित अस्पताल बनवाया। जबसे आप सत्ता में आई है, तब से हम हर परियोजना में पैसे बचा रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी बचे हुए पैसे से हमने दवाइयां, पानी और बिजली मुफ्त कर दी तथा हम अच्छे विद्यालय भी बनवा रहे हैं।

हम परियोजनाओं में पैसे बचाकर दिल्ली के लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। फ्लाईओवर के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना से इलाके में रहने वालों को फायदा होगा। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि सरकार फ्लाईओवरों के नीचे बच्चों के लिए पार्क बनवाएगी।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख