Bhai Dooj
✕

केजरीवाल का चुनावी वादा, माफ होंगे पानी के गलत बिल

Updated: गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (14:43 IST)
Kejriwal news in hindi : आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के लोगों को दिल्लीवालों को बढ़े हुए पानी के बिल से निजात दिलाने का वादा दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पानी के बिल गलत आए हैं, उन्हें भरने की जरूरत नहीं है। 
 
दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के गलत पानी के बिल आए हुए हैं, उन्हें भरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने गारंटी दी कि चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार सभी बिल माफ कराएगी।  
 
पंजाब की महिलाओं के एक समूह ने दिल्ली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान उनके द्वारा किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे महिलाएं उनकी (कांग्रेस और भाजपा) पार्टी की हैं। वे पंजाब से नहीं आई हैं, पंजाब की महिलाएं हमारे साथ हैं। उन्हें AAP पर भरोसा है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और BJP को अब औपचारिक रूप से एलान कर देना चाहिए कि वो आम आदमी पार्टी के खिलाफ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने काम के ऊपर वोट मांग रहे हैं और बीजेपी गालियां देकर वोट मांग रही है।
 
इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया कि शीशमहल में केजरीवाल ने 15 करोड़ रुपए का वॉटर सिस्टम लगाया। उन्होंने सवाल किया कि केजरीवाल ने यह सब किसके कहने पर किया। गृहमंत्री ने कहा कि खुद हिसाब ना देने वाले हमसे हिसाब मांग रहे हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

अगला लेख