Hanuman Chalisa
✕

टारगेट किलिंग पर भड़के केजरीवाल, कहा- कश्मीर मीटिंग नहीं एक्शन मांग रहा है

Updated: रविवार, 5 जून 2022 (13:32 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कश्मीर में टारगेट किलिंग के खिलाफ रविवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कश्मीर की स्थिति से देश चिंतित हैं। कश्मीर मीटिंग नहीं एक्शन मांग रहा है।
 
सीएम केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को कश्मीर संभालना नहीं आया। इस पार्टी को केवल गंदी राजनीति आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब कश्मीर में भाजपा का शासन आता है तब तक कश्मीरी पंडित पलायन करने पर मजबूर होता है।
 
उन्होंने कहा कि जब कश्मीरी पंडित टारगेट किलिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे तो वर्तमान भाजपा सरकार उन्हें प्रदर्शन की भी इजाजत नहीं दे रही थी। इससे लोगों की तकलीफ दोगुनी हो गई।
 
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार कश्मीर में विफल रही है। यहां 1990 का दौर फिर आ गया। उनके पास कोई प्लान नहीं है। वहां कश्मीरी पंडितों का कत्लेआम हो रहा है। गृहमंत्री अमित शाह सिर्फ बैठक कर रहे हैं। कश्मीर मीटिंग नहीं एक्शन मांग रहा है।

केजरीवाल ने मांग की कि कश्मीरी पंडितों के साथ हस्ताक्षरित वे प्रतिज्ञा पत्र रद्द किए जाएं, जिनमें कहा गया है कि वे कश्मीर के बाहर काम नहीं कर सकते। उन्होंने मांग की कि कश्मीरी पंडितों की मांगें पूरी की जाएं, उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए और घाटी के लिए कार्य योजना पेश की जाए।
 
उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को बताना चाहते हैं कि वह तुच्छ राजनीति करना बंद करे। कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

अगला लेख