ganesh chaturthi

केजरीवाल का आकलन, अगले आम चुनाव में भाजपा को 215 से कम सीटें

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (16:39 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 215 से कम सीटें मिलेंगी। केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट करके कहा, मैं बीते कुछ दिनों में बहुत लोगों से मिला और उनसे बातचीत की है।


बातचीत में लोग इस बात को लेकर एकमत हैं कि भाजपा को 215 से कम सीटें मिल रही हैं, बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है, युवा अपने भविष्य को लेकर चितिंत हैं। गौरतलब है कि 2014 में हुए आम चुनाव में भाजपा ने नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में लोकसभा में 282 सीटों पर जीत हासिल की थी और 30 साल के बाद किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था।

2014 के आम चुनाव में मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले केजरीवाल का दावा किया है कि मध्यम वर्ग का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। पिछले आम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने करीब 440 उम्मीदवार खड़े किए थे जिसमें से 400 से अधिक की जमानत जब्त हो गई थी। पार्टी के चार सांसद पंजाब से विजयी हुए थे। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख