biodatamaker
✕

तीन राज्यों में कांग्रेस जीती नहीं, भाजपा हारी है : केजरीवाल

Updated: शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (16:27 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों का मूल चरित्र एक समान होने का दावा करते हुए कहा है कि इन दलों की राजनीति से निराश जनता हर चुनाव में सिर्फ सत्तारुढ़ दल को हराने के लिए वोट देने को मजबूर है। इसीलिए हाल ही में हुए तीन राज्यों के चुनाव में जनता ने भाजपा को हराया है, सही मायने में यह कांग्रेस की जीत नहीं है।


केजरीवाल ने शनिवार को आप की सर्वोच्च नीति निर्धारक ‘राष्ट्रीय परिषद’ की बैठक में विभिन्न प्रांतों से एकत्र हुए पार्टी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 70 साल में देश नाउम्मीद हो चुका था क्योंकि देश की राजनीति ऐसी हो गई थी कि हर पांच साल में जनता सरकारें बदलने पर मजबूर हो गई। अभी भी जो तीन राज्यों के चुनाव परिणाम आए हैं उनके नतीजे दिखाते हैं कि कांग्रेस जीती नहीं है बल्कि भाजपा की हार हुई है।

केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के चार साल के कामों का जिक्र करते हुए कहा कि हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं जिसकी बदौलत ही ‘एंटी इन्कम्बेन्सी’ (सत्ताविरोधी लहर) की अवधारणा अब ‘प्रो इन्कम्बेन्सी’ में तब्दील हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सत्ता का सदुपयोग करके आप ने लोगों का यह विश्वास जीता है। इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के कामकाज में केंद्र सरकार द्वारा हरसंभव बाधाएं उत्पन्न करने और केंद्रीय जांच एजेंसियों से आप नेताओं को प्रताड़ित एवं अपमानित करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली सरकार की चार सौ फाइलों की जांच करा ली लेकिन कुछ नहीं मिला। मैं तो मानता हूं कि आज हमें ईमानदारी का प्रमाण पत्र मोदी जी ने दिया है। उन्होंने मोदी सरकार को राफेल सहित अन्य मामलों की महज चार फाइलें ही दिखाने की चुनौती देते हुए कहा कि आपने दिल्ली सरकार की चार सौ फाइलों देख लीं तो अब अपनी भी तो चार फाइल दिखा दें। केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि हमारे खिलाफ जब भी पुलिस का छापा पड़ता है तो सबसे पहले कांग्रेसी जश्न मनाते हैं। इस दौरान केजरीवाल ने शुक्रवार की रात को हरियाणा में आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने की आलोचना करते हुए हरियाणा की खट्टर सरकार पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खट्टर विरोधी बयानबाजी करने के आरोप में आप के 40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने का दावा करते हुए भाजपा पर पूरे देश में आतंक का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि अगले साल होने वाले आम चुनाव की तैयारियों को लेकर आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को किए गए फैसलों पर राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में विचार मंथन का दौर जारी है। समझा जाता है कि बैठक देर शाम तक चलेगी।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख