Daily Horoscope
✕

जेटली अस्वस्थ, जानिए क्या है बीमारी...

Updated: गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (12:18 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली गुर्दे से जुड़े विकार से पीड़ित हैं। इलाज के लिए उनकी सर्जरी हो सकती है। 
 
सुत्रों के अनुसार, वित्त मंत्री की इस समय स्वास्थ्य जांच चल रही है। डॉक्टरों ने अब तक जो संकेत दिए हैं उसके मुताबिक जेटली गुर्दे से जुड़े विकार से पीड़ित हैं।
 
जेटली (65) को हालांकि अभी तक अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है लेकिन उन्हेंसंक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक बैठकों में जाने से मना किया गया है।
 
जेटली सोमवार से कार्यालय भी नहीं जा रहे हैं। राज्यसभा के लिए दोबारा चुने जाने के बाद उन्होंने अभी तक संसद सदस्य की शपथ भी नहीं ली है। जेटली को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का सदस्य चुना गया है।
 
हाल ही में राज्यसभा की 58 सीट के लिए हुए चुनाव में से 53 सदस्यों ने पिछले दो दिन में सदस्यता की शपथ ले ली है। अभी तक शपथ नहीं लेने वाले पांच सदस्यों में जेटली भी शामिल हैं।
 
उल्लेखनीय है कि केन्द्र में 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के कुछ दिन बाद ही जेटली का बड़ा आपरेशन हुआ था। सूत्रों का मानना है कि मौजूदा अस्वस्थता उसी से जुड़ी हो सकती है। (भाषा) 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख