Daily Horoscope
✕

जेटली बोले, डिजिटल लेनदेन की ओर बढ़ रहे हैं लोग...

Updated: सोमवार, 6 नवंबर 2017 (16:26 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि नकदी में लेनदेन में लागत आती है और देश में यह साफ रुझान सामने आया है कि लोग डिजिटल लेन-देन की ओर जा रहे हैं।
 
जेटली ने राजधानी में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एक नए कार्यालय भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि नकदी पर अत्यधिक निर्भरता की अपनी लागतें हैं। इसमें लागत ही नहीं लगती है बल्कि यह समाज व अर्थव्यवस्था के लिए अभिशाप भी है। उन्होंने कहा कि देश में स्पष्ट रूप से एक बदलाव हो रहा है और डिजिटल भुगतान को अपनाया जा रहा है।
 
मंत्री ने कहा कि डिजिटल लेनदेन व बैंकिंग पत्रों के जरिए लेनदेन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विशेषकर पिछले साल नोटबंदी के बाद से कम नकदी इस्तेमाल वाली अर्थव्यवस्था पर जोर दे रही है और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे रही है। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

CJP प्रोटेस्ट से पहले राजधानी में सुरक्षा सख्‍त, दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद!

LIVE: पुड्डुचेरी में NDA प्रत्याशी जीता, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

अगला लेख