Hanuman Chalisa
✕

जेटली ने केजरीवाल पर लगाया यह गंभीर आरोप...

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (09:15 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली उच्च न्यायालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर डीडीसीए में अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में 'मीडिया में झूठा विवाद पैदा करने' का आरोप लगाया।
 
केजरीवाल और पांच आप नेताओं के खिलाफ दायर दीवानी मानहानि वाद के संबंध में संयुक्त रजिस्ट्रार पंकज गुप्ता के सामने गवाही देते हुए जेटली ने कहा कि दिल्ली सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ एक जांच एजेंसी द्वारा की गई कार्रवाई के कारण यह मुद्दा उठाया गया।
 
केजरीवाल के वकील द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राजनीतिक विरोधी होने के नाते कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल ने संसद में मुद्दा उठाया और मैंने इसका तुरंत खंडन किया।
 
उन्होंने कहा, 'जानबूझकर झूठ के आधार पर प्रतिवादी (केजरीवाल और अन्य) मेरे खिलाफ मीडिया में झूठा विवाद पैदा करने में सफल रहे। बाद में राजनीतिक विरोधी के सी वेणुगोपाल ने (21 दिसंबर 2015) लोकसभा में मुद्दा उठाया और मैंने इसका तुरंत खंडन किया।'
 
जेटली ने कहा कि उन्हें लगता है कि संसद में कांग्रेसी सांसद द्वारा लगाए गए आरोप निष्पक्ष प्रकृति के नहीं थे क्योंकि सामग्री आप नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों के समान थे।
 
जेटली डीडीसीए में 1999 से 2013 तक अध्यक्ष रहते उनके द्वारा वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाने वाले केजरीवाल और पांच आप नेताओं के खिलाफ उनके द्वारा दायर 10 करोड़ रुपए के दीवानी मानहानि वाद में जिरह के छठवें दौर के लिए अदालत में उपस्थित हुए थे। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख