ramcharitmanas

क्या अरुण जेटली पेश कर पाएंगे सरकार का आखिरी बजट..?

Updated: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (15:13 IST)
केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की बीमारी की खबरों के बीच अब यह भी अटकलें हैं कि वित्तमंत्री एनडीए सरकार का आखिरी बजट शायद ही पेश कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि जेटली को कैंसर हुआ है।


दरअसल, मेडिकल चेकअप के लिए जेटली अचानक रविवार को अमेरिका चले गए। बताया जा रहा है कि उन्हें सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा नामक एक दुर्लभ किस्म का कैंसर होने का पता चला है।

खबरों के मुताबिक जेटली हेल्थ चेकअप के बाद जल्दी ही लौट आएंगे, लेकिन रिपोर्ट्‍स यह भी हैं वे आगामी एक फरवरी को शायद ही बजट पेश कर पाएं। गौरतलब है कि एक फरवरी को मोदी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट होगा। हालांकि यह अंतरिम बजट होगा।

अमेरिका रवाना होते वक्त कहा गया था कि वे गुर्दे की बीमारी से जुड़ी जांच के लिए अमेरिका गए हैं। लेकिन बाद में जानकारी आई कि उन्हें कैंसर हुआ है। हालांकि उनकी वापसी की तारीख को लेकर वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने भी फिलहाल चुप्पी साध रखी है, लेकिन उम्मीद है कि बजट जेटली ही पेश करेंगे।

बजट से ठीक पहले जेटली की बीमारी ने सरकार को भी परेशानी में डाल दिया है। इस बजट में माना जा रहा है कि इनकम टैक्स छूट को लेकर सरकार बड़ी घोषणा कर सकती है। 

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

मैं आज दर्द, डेटा और दौलत की बात करुंगा, चक्रव्यूह में फंसे हैं देश के छात्र, रील नशा है, छात्रों की गूंज में बोले राहुल गांधी

रांची छात्र आंदोलन: दूसरे दौर भी नहीं निकला बातचीत का कोई नतीजा, MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

70 साल तक बेबस रही शहीद ठाकुर रोशन सिंह की धरती, फिर CM योगी ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

अगला लेख