ganesh chaturthi
✕

इलेक्ट्रिक वाहनों को बजट में मिल सकता है प्रोत्साहन

Updated: रविवार, 28 जनवरी 2018 (16:43 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार देश में बिजली के वाहनों को बढ़ावा देने के लिए आगामी बजट में प्रोत्साहन दे सकती है। सूत्रों ने बताया कि यह प्रोत्साहन माल एवं सेवाकर (जीएसटी) घटाकर और कर में रियायत का लाभ खरीदारों तक पहुंचाकर किया जा सकता है। सरकार ने वर्ष 2030 तक देश में सार्वजनिक यातायात में पूरी तरह तथा निजी कारों के मामले में 40 प्रतिशत वाहन बिजली चालित करने का लक्ष्य रखा है।
 
 
उद्योग जगत के सूत्रों ने कहा कि वित्तमंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को पेश होने वाले आगामी बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कर छूट की घोषणा कर सकते हैं, क्योंकि इसके लिए अब तक कुछ खास किया नहीं गया है।
 
सूत्रों ने कहा कि सरकार बिजली के वाहनों पर जीएसटी की दर मौजूदा 12 से घटाकर 5 प्रतिशत कर सकती है, इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को कर में भी छूट दी जा सकती है। इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को आयकर लाभ बजट में ही दी जा सकती है जबकि जीएसटी की दरों में संशोधन के लिए जीएसटी परिषद की सहमति की जरूरत होगी।
 
उन्होंने बताया कि इस कदम से राजस्व पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि देश में वाहनों की कुल बिक्री में बिजली वाले वाहनों का योगदान 1 प्रतिशत से भी कम है। पिछले सप्ताह की शुरुआत में केंद्रीय विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बिजली के वाहनों के लिए कर प्रोत्साहन की पैरवी करते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि बिजली के वाहनों के खरीदारों को प्रोत्साहन दिए जाने की जरूरत है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख