Hanuman Chalisa

अनिल देशमुख पर गिरफ्‍तारी की तलवार! आज ED के सामने होंगे पेश, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

Updated: मंगलवार, 29 जून 2021 (10:26 IST)
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को दूसरी बार तलब किया है। शनिवार को अधिकारियों के सामने पेश होने में असमर्थता जताने के बाद ईडी की ओर से देशमुख को दक्षिण मुंबई में एजेंसी के बलार्ड एस्टेट कार्यालय में मंगलवार को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। ईडी ने इस मामले में देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है।

ALSO READ: अनिल देशमुख को बार मालिकों से 4 करोड़ से ज्यादा रकम मिली : ईडी
 
वकील से हुई थी पूछताछ : महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में सोमवार को नागपुर के वकील तरुण परमार मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पेश हुए और दावा किया कि उनके पास इससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वकील तरुण परमार ने पिछले सप्ताह देशमुख और कुछ अन्य नेताओं के विरुद्ध ईडी में शिकायत की थी जिसके बाद एजेंसी ने परमार को समन भेजा था। परमार का दावा है कि उन्हें ये पता है कि कथित लोग धनशोधन के मामले में किस प्रकार शामिल थे और इसे साबित करने के लिए उनके पास दस्तावेज भी हैं।

ALSO READ: महाराष्‍ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर ED का छापा
 
परमार सोमवार को 11 बजे कुछ दस्तावेज लेकर दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे थे जबकि इससे पहले ईडी ने देशमुख को शनिवार को तलब किया था लेकिन उन्होंने एजेंसी के सामने पेश होने के लिए नई तारीख मांगी थी। देशमुख ने इन सभी आरोपों को दरकिनार करते हुए कहा कि उन्होंने कोई भी गलत काम नहीं किया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख