biodatamaker
✕

अर्नब से 10 घंटे से ज्‍यादा समय तक पूछताछ, कांग्रेस नेता ने जात‍ि पर क‍िया ट्वीट

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (13:42 IST)
अर्नब गोस्‍वामी को लेकर व‍िवाद बढ़ता जा रहा है। उनसे 10 घंटों से भी ज्‍यादा समय तक पुल‍िस की पूछताछ को लेकर सोशल मी‍ड‍िया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन पर हमला करने वालों को जमानत दे देने पर भी बहस जारी है। एक कांग्रेस नेता के ट्वीट के बाद भी यह मामला गर्म गया है। सोशल मीड‍िया पर अर्नब के समर्थन में कई ट्रेंड्स चल रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक के संस्थापक अर्नब गोस्वामी से 10 घंटों से भी ज्‍यादा समय तक पूछताछ की। इसी वजह से मंगलवार  को उनके ह‍िंदी और अंग्रेजी दोनों चैनलों पर आने वाले अपने नियमित कार्यक्रमों में भी अर्नब उपस्थित नहीं हो सके। हालांकि पुल‍िस की पूछताछ के बाद वो फिर से चैनल पर नजर आए और उन्‍होंने सोनिया गांधी से सवाल भी पूछे। पुल‍िस की पूछताछ के बाद अर्नब गोस्वामी ने कहा कि वो अपने बयान पर अब भी कायम हैं।

अर्नब ने बाद में कहा कि वे पुल‍िस का सहयोग कर रहे हैं। अगर पुल‍िस उन्हें दोबारा बुलाएगी तो वे फ‍िर से जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ़्तारी का डर नहीं है। बल्कि असली मुद्दा पालघर में साधुओं की निर्मम हत्या का है। पूछताछ के बाद स्टूडियो लौटते हुए गोस्वामी ने ‘सोनिया स्पीक अप नाउ’ टैग के साथ न्यूज़ शो में एंकरिंग की।

उद‍ित राज ले आए जात‍ि
इधर कांग्रेस के एक नेता उदित राज ने भी अर्नब गोस्वामी के ऊपर जात‍ि को लेकर ट‍िप्‍पणी की। उन्होंने अर्नब गोस्वामी के बारे में ट्विटर पर लिखा कि-

अब वो ज़माना गया, जब किसी खास जाति का होने से प्रिविलेज मिल जाता था। अब देश में मनुस्मृति नहीं बल्कि ‘बाबासाहब अंबेडकर का संविधान’ चलता है।

इधर ‘रिपब्लिक टीवी’ और अर्नब ने इस बात पर नाराज़गी जाह‍िर की क‍ि उनके बार-बार आग्रह करने के बाद भी उनके और उनकी पत्नी सामिय गोस्वामी पर हमला करने वाले दोनों कांग्रेस नेताओं 15 हजार पर जमानत दे दी गई। इतना ही नहीं, मुंबई पुल‍िस ने तो हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करने से ही इनकार कर द‍िया।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

अगला लेख