Hanuman Chalisa
✕

कश्मीर में ईद मनाने घर जा रहे सैनिक का अपहरण, गोलियों से छलनी शव मिला

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (00:47 IST)
श्रीनगर। सेना के एक जवान का गोलियों से छलनी शव गुरुवार पुलवामा से बरामद हुआ। गुरुवार दिन में ही आतंकवादियों ने ईद मनाने घर जा रहे सैनिक का अपहरण कर लिया था।


पुलिस ने बताया कि कंपनी कमांडर के करीबी औरंगजेब ईद मनाने के लिए सुबह अपने घर राजौरी जा रहे थे कि उसी दौरान पुलवामा के कालम्पोरा से आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर लिया।

पुलिस और सेना के संयुक्त दल को औरंगजेब का शव कालम्पोरा से करीब 10 किलोमीटर दूर गुस्सु गांव में मिला। उनके सिर और गर्दन पर गोलियों के निशान हैं। उन्होंने बताया कि 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंटरी के औरंगजेब फिलहाल शोपियां के शादीमार्ग स्थित 44 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे यूनिट के सैनिकों ने एक कार को रोककर चालक से औरंगजेब को शोपियां तक छोड़ने को कहा। आतंकवादियों ने उस वाहन को कालम्पोरा में रोका और जवान का अपहरण कर लिया।

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘पहले से दु:खद दिन को और दु:खद बनाने वाली और एक घटना। औरंगजेब की आत्मा को शांति मिले। अल्लाह जन्नत नसीब करे।’ (भाषा)
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

योगी ने बताया 2027 में जीत का गणित, कहा- इस बार तो रिकॉर्ड भी बनेगा

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख