sundarkand

सिरसा में डेरा मुख्यालय में नहीं घुसी सेना

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (14:09 IST)
सिरसा। सिरसा के सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) परमजीत सिंह चहल ने कहा है कि सेना को डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में प्रवेश का आदेश नहीं दिया गया है वहीं गुरमीत राम रहीम के नाराज अनुयायी परिसर में जमे हुए हैं।
 
चहल ने कहा कि सेना को परिसर में प्रवेश का अभी तक कोई आदेश नहीं दिया गया है। सेना को केवल इलाके में कर्फ्यू लागू करने के आदेश हैं। सेना ने पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के साथ मिल कर डेरा सच्चा सौदा परिसरों के प्रवेश स्थलों पर अवरोधक लगाए हैं।
 
चहल ने बताया कि दोपहर में सेना और राज्य के अधिकारियों के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। महिलाओं एवं बच्चों समेत करीब एक लाख लोग डेरा मुख्यालय में मौजूद हैं। सेना और जिले के अधिकारी लाउडस्पीकरों के माध्यम से परिसर के अंदर मौजूद लोगों से वहां से हटने के लिए कह रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बीती रात से अब तक यहां 15 डेरा अनुयायियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
हिसार के महानिरीक्षक (आईजी) ए एस डिल्लो ने कहा, 'कानून को अपने हाथ में लेने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।'
 
सूत्रों ने बताया कि सेना को बीती रात विशाल डेरा परिसर का मानचित्र उपलब्ध कराया गया था। करीब 1,000 एकड़ में फैला परिसर अपने आप में एक बस्ती की तरह है जिसमें स्कूल, खेल गांव, अस्पताल और सिनेमा हॉल हैं। (भाषा) 

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख