Govardhan puja
✕

क्यों डर रही हैं मुलायम की छोटी बहू...

Updated: मंगलवार, 9 मई 2017 (20:50 IST)
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ की कैंट सीट से भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव हारने वाली मुलायमसिंह यादव की छोटी बहू बहू अपर्णा यादव को परिवार और पार्टी टूटने का भय सता रहा है। 
 
प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा ने एबीपी न्यूज से चर्चा के दौरान कहा कि मुझे जानबूझकर मुश्किल सीट दी गई। कैंट सीट से समाजवादी पार्टी को कभी जीत नहीं मिली। अखिलेश यादव पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुझे अपनों ने ही हराया। मैं वहीं से हारी जहां सपा के वोट थे। दरअसल, मुझे जानबूझकर हराया गया। हार से ही अपने और पराए की पहचान होती है। 
 
उन्होंने कहा कि पार्टी और परिवार में जो हालात बने हुए हैं, उससे पार्टी और परिवार टूटने का खतरा बना हुआ है। हालांकि उन्होंने कहा कि भैया (अखिलेश यादव) पार्टी के मुखिया होने के नाते हमारे सुप्रीमो हैं। अपर्णा ने कहा कि पार्टी के भीतर युद्ध नहीं होना चाहिए। हम चुनाव वैचारिक मतभेद के चलते ही हारे।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए अपर्णा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की हार के लिए ईवीएम दोषी नहीं हैं। ईवीएम के रहते ही एक बार राज्य में सपा की सरकार बन चुकी है। कांग्रेस से गठबंधन की बात पर मुलायम की बहू ने कहा कि सपा और कांग्रेस की विचारधारा एक जैसी ही है। अब हमें हार का विचार छोड़कर आगे के बारे में सोचना चाहिए, जो हो गया सो हो गया। 
 
अपर्णा ने कहा कि अखिलेश यादव को पार्टी प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए और मुलायमसिंह को पार्टी की कमान संभालना चाहिए। नेताजी तो वटवृक्ष के समान हैं। राजनीति के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उनका राजनीति से मोह भंग नहीं हुआ है। दरअसल, राजनीति की शुरुआत विधानसभा या फिर और नीचे सभासद से ही की जानी चाहिए। अपर्णा ने अखिलेश पर पलटने का भी आरोप लगाया। 
 
Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

अगला लेख