dipawali
✕

Delhi violence : महिलाओं को बचाने में उन्मादी भीड़ से भिड़ गए थे बहादुर IB अधिकारी अंकित शर्मा

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (13:29 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के दंगों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। सड़क पर शर्मसार होती मानवता पर पूरा देश चर्चा करने के साथ दु:खी है। दिल्ली की एक बदहवास मां का हाल जानकर आप दहल जाएंगे... यह मां अपने बेटे को बार-बार याद करते हुए बेहोश हो जाती... मेरा बच्चा कहां से लाऊं? यह दृश्य है आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के घर का जिसे देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ जाएं... उपद्रवियों ने अंकित की हत्या कर उनका शव एक नाले में फेंक दिया था। जब उनकी मौत की खबर घर पहुंची तो परिजन बदहवास हो गए...
ALSO READ: Delhi Violence : दिल्ली हिंसा में IB अफसर की मौत के मामले में AAP पार्षद शक के घेरे में
दरअसल, हेडकांस्टेबल रतनलाल के बाद अंकित शर्मा भी हिंसा के नशे में चूर भीड़ का शिकार बन गए। अंकित की मां ने कहा कि वे अपनी ड्यूटी करके वापस घर गए थे। अंकित के बड़े भाई अंकुर के मुताबिक मंगलवार शाम को 4 बजे वे घर लौटे थे। यहां चांदबाग पुलिया पर एक पार्षद के घर से लगातार फायरिंग हो रही थी। वह देखने के लिए वे वहां पहुंचे थे। इसी दौरान उपद्रवियों ने उन पर हमला कर दिया।
 
महिलाओं ने भी कहा कि वे हमें बचाने के लिए भीड़ में चले गए। अंकुर के मुताबिक शाम तक वे वापस नहीं लौटे तो तलाश शुरू की गई। रातभर अंकित को ढूंढते रहे। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद बुधवार को शव मिला।
 
अंकित की मां ने बताया कि उन्मादी भीड़ उनके बेटे को खींचकर ले गई। बहन ने रुआंसा होते हुए बताया कि दंगाई लोग लड़कियों को पकड़कर ले जा रहे थे, तभी अंकित ने देखा तो वे बचाने के लिए दौड़ पड़े थे। वे गए तो थे मानवता की खातिर लेकिन सिरफिरी भीड़ ने उन्हें ही शिकार बना डाला।
 
मां ने बताया कि अंकित को भीड़ द्वारा ले जाने के बाद मैं थाने-थाने भटकती रही लेकिन किसी ने उनकी रिपोर्ट तक नहीं लिखी। उनके पति ने बताया कि वे स्टॉफ से हैं तो कहा गया कि कौन सा स्टाफ? कैसा स्टाफ? बदहवास मां ने कहा कि अंकित के अलावा 2 लाशें और मिलीं।
 
अंकित शर्मा का परिवार मूल रूप से उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखने वाले अंकित शर्मा साल 2017 में आईबी में भर्ती हुए थे। अंकित के पिता का नाम रविंदर शर्मा है, जो आईबी में ही हेडकांस्टेबल हैं। परिवार अंकित के लिए लड़की की तलाश कर रहा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि घर बसने पहले ही उनके परिवार का चिराग बुझ जाएगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख