Daily Horoscope
✕

फ्लाइट अटेंडेंट की मौत मामले में नहीं होगी सास ससुर की गिरफ्तारी

Updated: सोमवार, 23 जुलाई 2018 (20:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस महीने के शुरू में कथित रूप से खुदकुशी करने वाली महिला फ्लाइट अटेंडेंट के सास ससुर को गिरफ्तार से अंतरिम संरक्षण प्रदान कर दिया। न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने मृतका के सास-ससुर की अग्रिम जमानत मांगने वाली याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी कर मामले की स्थिति रिपोर्ट मांगी।
 
 
अदालत ने मृतका अनिसिया बत्रा (39) के सास-ससुर सुषमा सिंघवी और आरएस सिंघवी को अंतरिम संरक्षण प्रदान करते हुए आगे की सुनवाई के लिए मामले को 2 अगस्त के लिए सूचीबद्ध कर दिया। बत्रा का पति मयंक सिंघवी न्यायिक हिरासत में है।
 
एक निचली अदालत ने 20 जुलाई को मयंक के माता-पिता को गिरफ्तारी से संरक्षण देने से इंकार कर दिया था, क्योंकि मृतका के माता-पिता ने दलील दी थी कि उनके खिलाफ लगे आरोप गंभीर हैं।

 
बत्रा जर्मन एयरलाइन के लिए काम करती थी। उन्होंने 13 जुलाई को दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क इलाके में अपने घर की छत से कथित रूप से छलांग लगा दी थी जिसके बाद मयंक सिंघवी उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
बत्रा के परिवार ने आरोप लगाया था कि उनका पति उन्हें शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करता था और अक्सर उनसे पैसे मांगता था। परिवार ने निचली अदालत में दावा किया है कि यह खुदकुशी नहीं, बल्कि हत्या है। उधर मयंक के माता-पिता ने यह दावा करते हुए अग्रिम जमानत मांगी थी कि मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है और उनके बेटे तथा बहू में विवाद उनका अंदरुनी मामला है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख