biodatamaker
✕

ताइक्वांडो में भी सिद्धहस्त हैं राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी अनंत कुमार हेगड़े

Updated: रविवार, 3 सितम्बर 2017 (16:13 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ संसदीय क्षेत्र से 5वीं बार चुनकर लोकसभा पहुंचे अनंत कुमार हेगड़े राजनीति के साथ ही कोरियाई मार्शल आर्ट ताइक्वांडो में भी सिद्धहस्त हैं। 
 
ग्रामीण विकास में गहरी दिलचस्पी रखने वाले हेगड़े इस दिशा में काम करने वाले एनजीओ 'कदंबा' के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। उन्हें रविवार को हुए मंत्रिपरिषद विस्तार में मोदी सरकार में जगह दी गई है। 'कदंबा' ग्रामीण विकास, ग्रामीण स्वास्थ्य, एसएचजी, ग्रामीण विपणन और अन्य ग्रामीण कल्याण के क्षेत्र में काम करती है।
 
हेगड़े मात्र 28 साल की उम्र में पहली बार 1996 में 11वीं लोकसभा के लिए चुनकर संसद पहुंचे। उसके बाद वे 1998 (12वीं), 2004 (14वीं), 2009 (15वीं) और 2014 (16वीं) लोकसभा के लिए चुनकर संसद पहुंचे। लोकसभा सदस्य के रूप में यह उनका 5वां कार्यकाल है। 
 
हेगड़े विदेश मामलों और मानव संसाधन विकास पर संसद की स्थायी समिति के भी सदस्य हैं। संसद सदस्य के तौर पर अपने विभिन्न कार्यकाल के दौरान वे वित्त, गृह, मानव संसाधन विकास, वाणिज्य, कृषि और विदेश मामलों समेत संसद की विभिन्न स्थायी समितियों के सदस्य रह चुके हैं।
 
हेगड़े का जन्म कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में 20 मई 1968 को हुआ था। उनके पिता का नाम दत्तात्रेय हेगड़े और मां का नाम ललिता हेगड़े है। उनकी पत्नी का नाम श्रीरूपा हेगड़े है। उन्हें 1 पुत्र और 1 पुत्री हैं। उन्होंने कर्नाटक के सिरसी स्थित एमएम आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है। वे 4 बार भारतीय मसाला बोर्ड के भी सदस्य रह चुके हैं। (भाषा) 
Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

अगला लेख