Hanuman Chalisa
✕

अनंतकुमार के संविधान बदलने वाले विवादित बयान से बीजेपी ने किया किनारा, कहा, बयान से हमारा लेना देना नहीं

Updated: सोमवार, 11 मार्च 2024 (15:55 IST)
Anantkumar Hegde Remark: भाजपा ने अपनी पार्टी के कर्नाटक सांसद अनंत कुमार हेगड़े के उस विवादित बयान से किनारा कर लिया है जिसमें उन्‍होंने संविधान में संसोधन की बात कही थी। भाजपा ने कहा कि यह अनंतकुमार का निजी बयान है, इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है।

इतना ही नहीं, भाजपा ने अनंतकुमार को बयान के लिए तलब भी किया है। बता दें कि अनंत कुमार ने संविधान में संसोधन कर वकालत करते हुए एक बयान दिया था।

क्‍या कहा बीजेपी ने : बीजेपी के राष्‍ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि संविधान पर हेगड़े के विचार उनके निजी हैं जिस पर पार्टी ने सांसद से जवाब भी मांगा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कर्नाटक सांसद अनंत कुमार हेगड़े का बयान उनके व्यक्तिगत विचारों को दर्शाता है। यह ऐसा बयान नहीं है जो बीजेपी के विचारों को दर्शाता है। पार्टी ने हेगड़े के इस बयान पर संज्ञान लिया है और उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है।

बीजेपी का हर कदम देशहित में : गौरव भाटिया ने यह भी कहा कि यह दोहराया जाना चाहिए कि बीजेपी की तरफ से उठाया जाने वाला हर कदम और उसका लिया गया हर निर्णय हमेशा देश हित में और संविधान की भावना के अनुरूप होता है।

कर्नाटक बीजेपी ने भी बनाई बयान से दूरी : बीजेपी की कर्नाटक यूनिट ने भी सांसद के इस बयान से दूरी बनाते हुए कहा कि पार्टी हमेशा संविधान को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बीजेपी की कर्नाटक यूनिट ने कहा कि पार्टी हमेशा संविधान को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, लेकिन सांसद हेगड़े की टिप्पणी पार्टी के रुख को नहीं दर्शाती हैं। कर्नाटक बीजेपी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट शेयर करते हुए भी कहा कि संविधान पर सांसद अनंतकुमार हेगड़े की टिप्पणियां उनके निजी विचार हैं। हेगड़े से उनकी टिप्पणियों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगेंगे।

क्‍या कहा था हेगड़े : दरअसल सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने कहा था कि बीजेपी के लिए 'संविधान में संशोधन' करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के साथ-साथ 20 से ज्‍यादा राज्यों में उसका सत्ता में आना जरूरी है। उनके इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ,बाद में भाजपा ने इस बयान से अपना पल्‍ला झाड लिया है।
Edited by navin rangiyal

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख